Sunday, October 17, 2010

रात बड़ी अँधेरी और खदशे तमाम है..
जिंदगी कि इस राह में
दुश्वारियां तो आम हैं..

उर्ज की राह तकते रहे..
जब भी आँखे खोली
तो पाया बस शाम है...

बेकरारी जुस्तजू तनहाइयों के रोग हैं
ये काँटों का सफ़र है..
जिंदगी तो बस नाम है..

ढूंढने से नर्म रेशे भी मिलेंगे नहीं..
दर्द सबसे बड़ा रिश्ता है..
मोहब्बत का ही हमनाम है..

आज इन्द्रधनुष कल तूफानों का दौर होगा..
कितनी परतें कई रंग समेटे है..
ये दुनिया बड़ी झाम है..

तुम खोजते हो उसको जमी की गर्त में...
और मै हरबार सोचती हूँ कि
तेरी धडकनों में राम है...

Thursday, September 2, 2010

बहुत साल पहले एक कविता लिखी थी..शायद ७-८ साल पहले.. तब मै 8th कक्षा में थी ..आज बड़ी मुश्किल से पाया है उसे... तो सोचा की उसे आप तक पहुंचाऊँ.. शीर्षक रखा था- बदनाम बस्ती...

बाबूजी ये हमारी अँधेरी गुमनाम बस्ती है..
दर्द- गम तो नहीं पर आबरू सस्ती है..


संग रंगीन ख्वाब नहीं, तल्ख़ हकीकत है..
दो जून रोटी और कपडे भी गनीमत हैं..
नसीब अँधेरा,जिंदगी दुखों का डेरा है..
मानो ब्रह्मा ने भी हमें अनगढ़ ही उकेरा है..
हरेक पल हमारा बदनसीबी का बसेरा है..
दिलो दिमाग हरओर छाया घनघोर अँधेरा है..


रंज गम की ही बस यहाँ पर गश्ती है..
बाबूजी, ये हमारी चोटिल, बेजान बस्ती है..!!


मानते हैं कि जीकर भी कुछ फायदा है नहीं
जिल्लत-ऐ-जर्द जिंदगी का साया हटेगा नहीं
अच्छा भैय्या! जियो तुम्ही हमारे रचित महल में
बेनाम लाशों पे हमारी चलो खूब मचल के..
जीके या मरके देंगे बस तेरे ही ख्वाबों को जमीं
तब भी कसम है इन आँखों को, आई जो नमी..!!


मान भी लो कि हमीं तुम्हारे सुखों कि कश्ती हैं
बाबूजी! फिर भी लगती तुम्हे ये अनजान बस्ती है..?

पूछते हो तो चलो एक जाना राज बताऊँ.
हाल इस बदनसीब चमन का तुम्हे भी सुनाऊँ
सभ्य तो तुम बड़े हो पर सभ्यता हमरी लूटकर..
मर्यादा अपनी निभाते हो मलीन गात हमरी चूसकर
छोड़ो भी अगर जमीर खुद तुम्हारा ही शर्मसार है
आ जाना जब जी करे, खुला ये बाजार है..


हरवक्त सौगात तुम्हे मस्ती ही मस्ती है..
जी हाँ बाबूजी! ये बड़ी बदनाम बस्ती है.

 दस्तूर-ऐ-दुनिया खूब समझ लिया हमने
जीतता है वही जमी को खूब मसला जिसने..
पर याद इतना रखो बस बिसारो नहीं..
बिना जमी के ज़माने में भी है लौ नहीं
हरपाल एक दोराहे पे हम हैं खड़े
बंद आँखों से नहीं माप सकोगे हमें


बहार तो नहीं बरक्स खिजां कि आश्वस्ति है..
बाबूजी! ये तो हमारी अनाम बस्ती है


लेकिन बस अब और न लो परीक्षा हमारी
तुम्हारे लिए अबतक अपनी हर इच्छा है मरी
पर बहुत सहा हमने, अब तुम्हारी है बारी
कंही हो न जाय ये बदनसीबी तुमपर भी तारी
बस! बंद करो ये जुल्मों सितम ढाने अब..
पलट जाये बाज़ी कोई क्या जाने कब....


जरुरत और जिद में हमारी तुम्हारी जब-जब ठनती है
कह देते हो बाबूजी! ये तो बड़ी शैतान बस्ती है..!!


बाबूजी ये वही बेजान, अनजान,बदनाम, अनाम,शैतान बस्ती है..!!

Friday, August 6, 2010

जब हवा कतरा कर बगल से निकल जाना चाहे...
धुप भी अपने पहलु में सिमटकर दामन चुराना चाहे...
जमी संग तो चले पर नजाकत दिखाकर...
आसमा बादलों के सहारे अपना रूप छिपाना चाहे...
सितम दिल ये करे
जब संगदिल मेरे अहसासों से भी किनारा चाहे..


इश्क की कलियाँ इतनी कच्ची...
और कसमों में इतना फरेब किसने डाला खुदा...?
राहे जन्नत गर मुकद्दर नहीं तो सपनों में जान ही क्यूँ दिया..?



मोहब्बत जब दरिया बनकर उमड़ती है तो
इश्क की रस्मे जवान होती हैं...
समंदर इस रंग से निहाल अपने किनारों पे ही क्यूँ गरजता है हरवक्त...
बाखुदा दोष गोया बेवफाई न होकर वक़्त की बेरहमी हो...
वो जो बेजार हैं हमसे ..कह क्यूँ नहीं देते.


एहसास जब कांटे बन जाएँ
और ख्यालों से भी चुभन होने लगे..
ऐ रब!
कोई तो राह होगी जो बंजर में भी प्यार के बीज बो दे..
तुम बस हिम्मत दे देना..
मै सींच लूंगी आँखों के कतरे से भी अपना जन्नत!!!!

Thursday, July 15, 2010

बहुत लिखे हैं बेवफाई के नज्मे , कोई मोहब्बत की बेजारी का भी तो सबब पूछो...
शायरों अब खंजर में वो बात नहीं रही, दीवानों से कातिल नश्तर की चुभन पूछो...

Tuesday, April 20, 2010

आज का राज...
कभी जान  पायेगा  हमारा  समाज ?
तलवे के नीचे चिटक रहा है छोटा कंकड़
आपको लगता है कि
जूतों ने सुनी भी होगी आवाज?
और अगर जूते सुन भी लें तो क्या
लोकतंत्र की तंत्रिकातंत्र भेजना चाहेगी
सर तक वह संवाद
सर पर सज रहा है जो ताज
उसके कुछ खास
निजी
एकदम वैयक्तिक भी तो होंगे साज़
जो बजा रहे होंगे कानों में कोई खास मधुर राग
तो ऐसे में क्या हो गया भला गर
कुछ कंकडों पे नाहक ही गिर गयी ग़ाज़...


हम दुखान्त्वादी
एकदम निरे मुर्ख है जो शायद समझ नहीं पा रहे कि
भूलकर सारे इतिहास
आज फिर से करना चाहिए हमें
मानविकी तंत्र पर विश्वास और
न्याय पर नाज़
कि
रुचिरा और जेसिका  ने
अपने खून से न्याय की धार पैनी कर
बचा दी है जनतंत्र कि लाज .......

Wednesday, January 13, 2010

हवा मुठी में फड़फड़ाने लगी
साँसों ने उगल दिए फलसफे सब
आसमान मेरी चादर से भागा निकल के
दीवारों के बोझ हो गए है हलके...
मेरी छत ने अपना नया ठिकाना जो ढूंढ़ लिया है
हिम्मत को बुन रही हूँ हकीकत के ऊन से
पैबंद लगाने को थोडा उजाला चाहिए
मै रातों में जुगनुओं को पकड़ खेल लेती हूँ भोर होने तक
सर्द रातों की बारिश सा सर्द कुछ टूटता जा रहा भीतर
चुपचाप
बेआवाज सा ...
ताश के पत्ते-
बेगम और गुलाम
भींग हुए भी रंगीन से है...
हाथों के कटोरे में थोड़ी सी रौशनी छिप के
आई मेरे दर तक
दिए को टिमटिमाते देखकर
कूद गयी वो भी चारदीवारी से बाहर..
बित्ते भर जमीन पे कड़ी हूँ..
मौत को फुसलाकर ..
चार गज जमी पाना आसन कब था-



तनहाई ने मुझे जकड के सांकल चढ़ा दिया
रस्ते पे गिरी चवन्नी जैसे इंतिजार करती है
किसी स्कूली बच्चे का

Thursday, October 15, 2009

खता खुशख्वाबी की थी कि आँखें बंद हो गयी थी...
नही तो इतना आसान भी नहीं था मात खा जाना...

सब अपनी-अपनी दुनिया में चिटकनी चढाए बैठे हैं...
तूफ़ान को ही आना पड़ा फ़र्ज़ उसके दूरियां मिटाना....

खुशियाँ तो भूल गयी है दिलों को मिलाने का हुनर...
ग़मों के जिम्मे आ गया है जिंदगियों को मिलाना...

मंजिल अबकी लाजवाब तय की है इंसानी शय ने...
सबकुछ बस में होगा बस इंसानियत को है भुलाना...

दिल दिमाग रूह सब अपनी जगह हैं अबतक, हद है...
विज्ञान के निकम्मेपन की मिसाल है ये तमाम जमाना...

एक छत बनाई है दूर आसमान से लगाकर हसीं बहुत ...
कमी एक रही गयी है, भूल गए नीचे की सीढियाँ बनाना...

शेर हिरन को खा गया और भेंडिया भेड़ को सरे बाज़ार...
लोकतंत्र की कक्षा में नियम है सबको एक साथ बैठाना...

Friday, October 9, 2009

कसक ....

टूटते कांच से पुछो क्या हकीकत है ज़माने की ...
शबनम को क्या हक है नए ख्वाहिशें जगाने की ....

खिजां ने रुखसारों की सुर्खी चुराई है कुछ यूँ ...
और हिम्मत कहाँ आईना देख मुस्कुराने की ....

तेरे वजूद में आसरा पाने की जद्दोजहद है ...
अब तमन्ना कहाँ आसमान जमी पे लाने की ...

रिन्दों ने मयखाने में सिखाए हैं जो तजुर्बे ...
बाजार में साकी को बेकरारी है आजमाने की ...

सितम ज़माने ने दामन में संजोये इतने कि ...
कसक में जिन्दा हो उठी कशिश मेरे तराने की ...

दर्द -ऐ -दिल हर्फ़ के मोहताज नहीं होते ...
कायनात ने क़यामत को फ़िर जहमत की है बताने की ...

Thursday, September 10, 2009

धुएं का रंग स्याह क्यूँ ....
है राख में इतनी आग क्यूँ ....

अब तक तो चाँद तन्हां था .....
इस बात पर इतना बवाल क्यूँ ....

गर खुश है जमी आसमां संग किसी अनदेखे क्षितिज पर .....
गर बादलों ने बहका दिए हैं बूंदों के कदम जमी पर.....

हवा के रुख ने जो मोड़ डाले है नसीब कायनात के ....
कलियों ने तोड़ डाले है बंधन सभी जमात के ....

तो जिंदगी ने अपने तेवर कम तो नहीं कर दिए....
आफ़ताब ने परछाईयों के रुख तो नहीं मोड़ लिए....

न बदला है नसीब अबतक उन परवानों का....
शमां कुरेदती है ज़ख्म हर दीवानों का....

हम इतने नादां तो नहीं कि
चाँदनी को रोक लें ...

और चाँद जब मांगे हिसाब ...
तो जिंदगी को छोड़ दें....!!!!!
चाँद और मुझमे बस एक दाग का तो फर्क है, आज है जाना मैंने...
मुद्दतों बाद जिंदगी की कैफियत को बड़े करीब से पहचाना मैंने...

कह गए शायर कि मुकम्मल जहाँ सबका नसीब हो सकता नही...
तरद्दुद से तदबीर मिला क्षितिज पर एक नशेमन बना डाला मैंने...

अब तक जो बीती उन तारीखों का सूरत-ऐ-हाल क्या बयाँ करूँ....
उम्मीद अभी जवां है कि आज आसमां पे लगाया है निशाना मैंने...

खप गयी उम्र उसे ढूंढ़ते दरख्तों-दीवार और मूरत-किताबात में...
सब्र से बैठी तो मौला को दिल के बंजर में लहलहाते है पाया मैंने...

बादलों में छिप गयी थी वो रुपहली लकीर मेरी तकदीर के मारे...
राख से ढूंढ़ के चिंगारी, चिराग-ऐ-जिंदगी को रौशन बनाया मैंने...

खुली हवा भी मयस्सर नही इंसानियत को कि जमाना ख़राब है...
छोड़ के दुनियादारी सारी लो खुशबुओं का कारोबार संभाला मैंने...

Tuesday, September 8, 2009

दिल को कोई बात कहनी हो उनसे और अल्फाज़ साथ न दें....
हर्फ़ उकरे तो
सही,मायने भी हों पर कैफियत को आवाज न दें...
रात कुछ यूँ ढले कि पलकें आंसुओं से बोझिल ही रह जायं.....
क्या करें हम जब वो दिल में बसे हों पर साँसों को राज न दें...
ख्वाहिशों के चादर तले मसर्रत के दिए बुझने से लगे हैं....
हसरतों की महफ़िल में तिजारत के समां सजने से लगे हैं....

आसमान के दरों में खोजते रह गए हम आब-ऐ-हयात...
जमी पे जिंदगी के तारे कुछ गुमसुम से रहने से लगे हैं....

इतना शोर भर गया है अन्दर कि मन बदहवास सा है....
बाहर हैं नजारें औ' आँखे बंद तो सन्नाटे भी बजने से लगे हैं....

मंजिल की रहनुमाई में जिन रास्तों पे बढाते गए कदम....
दिल के झरोंखो से देखा तो हर मोड़ अजनबी लगने से लगे है....

भागते रहे सारी रात रौशनी को मुठि में
भर सीने से लगाये....
बस सांझ का ढलना है और उजालों के परत खुलने से लगे है....

मोल जिंदगी का लगाया था सही कि यह फकत बेमिसाल है....
साँसों की डोर से बंधकर हकीकत के फलसफे बिकने से लगे है....

तारीखी रंग निखारने को कुर्बान कर दिए है यूँ जिंदगी के हर्फ़....
गुल मसले से पड़े है और खुशबुओं के कारोबार चमकने से लगे हैं.....

Sunday, August 30, 2009

तेरे ज़ज्बात की खुशबू से कुछ ऐसे महक गयी हूँ मै
दरिया के सारे बंधन तोड़ किनारों से छलक गयी हूँ मै

घिसती जा रही हूँ हिना बनकर पाने को रंग शादाबी...
फ़िर से मूरत में ढल जाने को शिद्दत से तड़प गयी हूँ मै...

हर तूफ़ान है समेटा सीने में जो भी तेरी राह में आए...
उन्ही लहरों में बह जाने को तिनके सी मचल गयी हूँ मै...

ये कौन सा जहाँ है जहाँ खुशबूएं नही उतरा करतीं...
तेरे कुर्बत के ख्याल से ही पंछी बन चहक गयी हूँ मै...

आग से आब का होता है कुछ ऐसा ही अनोखा रिश्ता...
अब जाना क्यूँ बूंदों से बादल में बदल गयी हूँ मै....
ये जरूरी तो नहीं कि जमीं और फ़लक मिले ही...
किसी ने अबतक क्षितिज को देखा है क्या करीब से...

यूँ सुना बहुत है कि चकोर देखता है चाँद को एकटक...
हमने तो एक कातिल नज़र भी पाई है बड़े नसीब से...

कलियों से हमने पूछा कि कैसा है एहसास-ऐ-यौवन...
आज फ़िर काँटों ने हमें घूर कर देखा बड़े अजीब से...

सर चढ़ जाय तो एक मर्ज है वरना है एक खुमारी...
मोहब्बत क्या शय है ज़रा पूछना किसी गरीब से.....
इस डोर के उस छोर पर किसी को मेरी भी तो परवाह होगी...
चौराहे तो है ही पर रास्तों की भी तो कोई अपनी पहचान होगी...

धुआं उठता है तो,उठने दो, मत भागो बेमकसद उसके पीछे...
जरा हौले से राख को छेड़ना,उसके सीने में भी दबी आग होगी...

नर्म रिश्तों पे यूँ खुरदुरे ज़बान के नश्तर तो न चलाओ...
मै न कहूँ और तुम समझ लो, ऐसी भी तो कोई ज़बान होगी...

वक्त मिलो तो कभी parchayiyon में भी उलझ कर देख लो...
मुझे तो यकीन है कि इससे जिंदगी और भी आसान होगी...

सोचती हूँ इन तस्वीरों पर एक और बार कुंची फेर दूँ....
काश जान लूँ उस शय को जिससे मंसूब मेरी जान होगी...
कसक में भी एक कशिश है...
मोहब्बत की ये कैसी तपिश है...

दिल छू लेने वाली यह तक़रीर है...
नज़रों ने नज़रों पे लिखी यह तहरीर है...
यह ग़ज़ल है ,दिली दास्ताँ है...
ख़ुद ही कारवां है, ख़ुद ही रास्ता है...
धड़कन से धड़कन तक ज़ज्बों की हमसफ़र...
अनछूए लबों की मासूम जुम्बिश है...
कसक में...

मदमाती मचलती यह कहकशां है...
यौवन भी तरसे वह maykashan है
हज़ार रंगों से सजा यह शीशमहल है
शबनमी अश्कों की मासूम पहल है...
कुंदन से निखर जायं दो दिल...
ज़शनी ज़ज्बों की वो जुनूनी आतिश है...
कसक में.....

दिली वादियों का शादाबी बज्म है...
रूमानी नगमों का रानाई नज़्म है...
यह पाक अक्स है अश्कों से सजा...
एक इल्हाम है और खुदाई रज़ा...
ग़मी-आशनाई के बोझिल पलों में...
हसीं ज़ज्बों की मखशूश बारिश है...
कसक में...

कसक में भी एक कशिश है...
मोहब्बत की ये कैसी तपिश है...

Monday, August 17, 2009

रात ने फ़िर की है तारों से गुफ्तगू ,बड़ी चर्चा है आजकल...
कुछ तो बात है जो सूरज बड़ी देर से ढलता है आजकल...

परिंदे अब यूँ साँझ ढले भटका नहीं करते है देर तक...
इंसानों की तीसरी आँख से बड़ा खतरा है आजकल...

यूँ तो मुझे खामख्याली में खुश होने से गुरेज नहीं...
हर दरार से मानो रौशनी रिसती भर है आजकल...

यूँ करीब हो रहे है दायरे कि फंस जाने का डर है...
दिल्ली है पास दिल तो बड़ा दूर है आजकल...

Sunday, August 16, 2009


मै जिन्दा रहूँ ये मेरा हक है...
लेकिन ये बात बस जिन्दा रहने तक है ...

चाँद पर मंडरा रहा है खतरा ...
आजकल चकोर उसे देख रहा एकटक है....

हवा जरा जोर क्या चली...
उथल-पुथल सांसों से सीना मेरा लक-दक है...

parchaiyan बढ़ रही हैं इस कदर...
सूरज की काबिलियत पर मुझे शक है...


दरीचा बेसदा कोई नहीं है...

अगरचे बोलता कोई नहीं है...

Saturday, August 15, 2009

मेरी जिंदगी से यूँ खुशबू के रंग चुरा के चल दिए.......
मेरी रुसवाइयों पे जालिम वो मुस्कुरा के चल दिए......

यूँ दरिया में आब इतना कम भी न था.....
पर हुक्मरान वो मेरा अश्क चुरा के चल दिए....


उनके गलीचे में बिछे थे शबाब हर तरफ़ .......
मेरी मय्यत से एकलौता गुल चुरा कर चल दिए.....

फानूसों से दजे दर थे, जन्नत का वो जहाँ था ......
दुश्मन वो मेरे आँगन की चाँदनी चुरा के चल दिए.....

तंगहाली तो बन गई यूँ ही मुकद्दर हमारा......
हद हो गई आज वो एहसास-ऐ-गफलत भी चुरा के चल दिए....