Thursday, May 31, 2012

मैंने यूँ ही आवाज लगा दी थी तुम्हे जरुरत कहाँ थी आने की..
शिद्दतों ने पाली थी दुश्वारियां, ये हकीकत थी मेरे अफसाने की...

मस्तमौला !आज फिर इसी दर पर सांझ गुजर दी है तुमने...
रात ढल ही जाएगी तो फिर जरुरत क्या पड़ेगी किसी बहाने की...

जो झींगुरों के शोर, हवाओं की हलचल, कानों की सनसनाहट है बस...
मेरी तस्वीर पर चितेरा उकेर गया है सर्द खामोशियाँ ज़माने की...

मेरे मुरतो सरापे से वक़्त का हुनर मालूम नहीं कर पाओगे...
जवाब ही गर चाहिए हिम्मत कर लो मेरी शाइस्तगी आजमाने की...

यूँ भी मोहब्बत की कोई जात धरम ईमान रब मजहब तो होता नहीं
जाने क्यूँ अब उतना नहीं चुंधिया पाती है रेशमी डोर तेरे ताने बाने की..

जाने कैसी ये तस्वीर है जिसपे हर मौसम का मिजाज रंगीन है..
ओह.. मेरी आँखों में कतरे हैं, इनकी तो आदत है झिलमिलाने की..

अपनी साँसों का वजन संभालना हमे भी सिखा ही देगी जिंदगी...
बियाबान जंगल में तुमने कभी जुर्रत की है गुनगुनाने की..?

Friday, April 27, 2012

पाने को तेरी लम्स -ए-तन्हाई 
बेच दी हमने अपने होठों की रुबाई
कुर्बत बस रंग रौशनी ज़ाल हसीन 
जिंदगी है जबतक जिन्दा है जुदाई

बिजलियाँ तक़दीर की उफ्फ़ ज़ालिम
अश्क के जिम्मे अब हाथों की रुखाई 
गमजदा आँखें मौत खंज़र खारा पानी 
हसरते इनायत तेरे पाँव फटी बिवाई 








Wednesday, April 25, 2012

न फ़लक को गिला कोई न दरिया में कोई उफ़ान है ..!!
ऐ सुकूँ तेरे न होने का अब  रात को न कोई मलाल  है....!!
वो शय जिंदगी जो शफ्फाक पहलु में शराब ढा रही थी ..
हवासों को कब भनक  थी धनक  शीशे में रुसवाइयों के बाल हैं..!!

Monday, November 28, 2011

१.
तुम्हारी यादों को अपनी
चुन्नी का
सफ़ेद कफ़न ओढा रखा था...
आज फिर उसीको-
ओढ़नी बनाये 
घूम रही हूँ..
बाजार से कुछ चीजें 
खरीदनी बाकी रह गयी थीं...


२. 
अच्छा हो कि आज साकी तू बन जाये रकीब
देख तो..
तलब के होंठों पर थूक
वैसे ही सूख जाती है जैसे 
चीनी के समंदर में 
मोहब्बत के गुलाब...!!!

३.
हाथों के कटोरे में थोड़ी सी रौशनी छिप के
आई मेरे दर तक
दिए को टिमटिमाते देखकर
कूद गयी वो भी चारदीवारी से बाहर..
बित्ते भर जमीन पे कड़ी हूँ..
मौत को फुसलाकर ..
चार गज जमी पाना आसन कब था-

४.
हिम्मत को बुन रही हूँ हकीकत के ऊन से
पैबंद लगाने को थोडा उजाला चाहिए
मै रातों में जुगनुओं को पकड़ खेल लेती हूँ भोर होने तक
सर्द रातों की बारिश सा सर्द कुछ टूटता जा रहा भीतर
चुपचाप
बेआवाज सा ...
ताश के पत्ते-
बेगम और गुलाम
भींग हुए भी रंगीन से है...

५.
खामोशी ने आशिकी से पूछा
ऐ रंग तू इतना बेनूर क्यूँ है -
सपनों की तह लगाकर
'बस लौटी हूँ अभी अभी
रातों की परते  गिनती रही मै सारी रात
और सहेज रही हूँ 
अपनी परछाइयों की 
सलवटें..!!


रात की रानी के सुगंध सी
जिंदगी..
थोड़ी हलचल थोड़ी मंद सी 

पलकों क पीछे के संसार सी 
जिंदगी
अलमस्त भोर के बहार सी 

निर्झर कलकल सुर नाद सी 
जिंदगी
मुश्किल लम्हों के बाद सी 

परछाइयों से उठते आवाज़ सी 
जिंदगी 
नर्म पंख के पहली परवाज़ सी

गुनगुनाती चुप्पियों के राज सी
जिंदगी 
जिजीविषा के अद्भुत साज़ सी 




Thursday, September 22, 2011

तन्हाईयों का हुश्न तेरी यादें बेतरतीब बढ़ा देती हैं..
क्या जरुरी है कि बेकरारियों से चाहत पनाह मांगे ..



Friday, September 16, 2011

एक नयी सी ख्वाहिश जन्मी है..
कि चाहत ख्वाब हों
और जिंदगी शराब..

वक़्त की गोटियाँ
मुठी में रगड़कर फेंकते रहे
सपनों के तालाब में
और सूख सूखकर आम के 
पत्ते परिंदों की नर्म सेज बनते रहें..

मेरी आवारगी को बदकिरदार न कर तू..
देख तो
रेत के महल में भी
किरदार के 
दर्पण लगा रखे हैं मैंने..

अहा ..!!
तेरे होठों पे तरन्नुम हैं..
आँखों के शबनम को बता दे न..
इस हवेली का चोर दरवाजा..

अब तो बस पतंगों की डोर खींचे हम
और जिंदगी उनकी परवाज भरती रहे
ऐ शख्स
वो मेरी नफ़रत नहीं..
प्यार का मंझा था..  
हम जानते थे तुम पूछोगे-
कि बादलों के पार जाने का हुनर क्या हैं

अच्छा हो कि आज साकी तू बन जाये रकीब
देख तो..
तलब के होंठों पर थूक
वैसे ही सूख जाती है जैसे 
चीनी के समंदर में 
मोहब्बत के गुलाब...!!!

Thursday, December 23, 2010

तेरे तसव्वुर को कुछ ऐसे अंदाज में बयां करते हैं हम..
तबस्सुम जी-जान से लुटाया तब भी जब आँखें थी नम..

Sunday, November 28, 2010

तुम्हारी यादों को अपनी
चुन्नी का
सफ़ेद कफ़न ओढा रखा था...
आज फिर उसीको-
ओढ़नी बनाये
घूम रही हूँ..
बाजार से कुछ चीजें
खरीदनी बाकी रह गयी थीं...

Saturday, November 20, 2010

नजर में झांक लूँ तो मौजूं तमाम शहर है..
ये मेरी चाहत का सहर है..
या तेरी तमन्नाओं का घर है..
इश्क की उम्र यूँ तो बस चार पहर है..
जाने तेरे अंदाज़ में क्या जादू है कि..
मेरे हर एहसास में तेरी शिद्दत का बसर है..
कायनात से भी उम्दा ये तेरा दर है..
इस ख्वाब के बिना अब कहाँ गुजर है..?

Saturday, October 23, 2010

प्रेम के समंदर की त्रिज्या का माप किसे पता है ..
ह्रदय में उठ रहे भंवर का अपकेंद्री बल अलहदा है..
अभिराम क्षितिज मृगमरीचिका सा आँखों का धोखा है..
भागते वायुमंडल को गुरुत्वाकर्षण ने ही तो रोका है..

धरती की गर्भ में जब फण तीव्र शेषनाग लहराता है..
द्रुत दामिनी तड़ित से अम्बर पर चित्र बन जाता है..
कह दे कोई उर्जा का वह अतुल्य स्त्रोत कहाँ छिपा है..
भौतिकी की सीमा का क्या बड़वानल को भी पता है..?

कौन माप सका है अबतक समुद्र की उर्मियों उत्ताल को..
नक्षत्र निकर, तारे और अगणित ग्रहों के जाल को..
जीवन जिसकी चाल से अकस्मात् रूप पा जाता है..
उस आकाशीय पिंड की दशा की कहाँ कोई परिभाषा है..

तूफानों की हलचल पाखी को, असल तत्ववेत्ता हैं..
काग क्यूँ हरबार अनजानी कोकिला के अंडे सेता है...?
इस वटवृक्ष का सचमुच ही आधार गगन में फैला है..
जान के भी मानुष कब अमृत रहस्य को चेता है..!

जिजीविषा पर दूभ का क्या सर्वाधिकार सुरक्षित है..?
जैव क्रिया सांसारिकता बस अर्थशास्त्र को ही लक्षित है..
सृष्टि स्वयं में विज्ञान का अद्भुत प्रदर्श औ' आख्यान है..
प्रमेय ज्ञान भी  मान्यताओं के अनुभूत जाल से रक्षित है..!

सूर्य प्रकाश और जल का पाया कहाँ नर ने विकल्प है..!
समय भ्रमण और प्रायोजित जीवन विज्ञान के गल्प हैं..!!
प्राकृतिक ऊष्मा जबतक मानव ह्रदय में विद्यमान है..
स्वतःस्फूर्तता ही जीवन की अप्रतिम विशिष्ट पहचान है..!!!

Sunday, October 17, 2010

रात बड़ी अँधेरी और खदशे तमाम है..
जिंदगी कि इस राह में
दुश्वारियां तो आम हैं..

उर्ज की राह तकते रहे..
जब भी आँखे खोली
तो पाया बस शाम है...

बेकरारी जुस्तजू तनहाइयों के रोग हैं
ये काँटों का सफ़र है..
जिंदगी तो बस नाम है..

ढूंढने से नर्म रेशे भी मिलेंगे नहीं..
दर्द सबसे बड़ा रिश्ता है..
मोहब्बत का ही हमनाम है..

आज इन्द्रधनुष कल तूफानों का दौर होगा..
कितनी परतें कई रंग समेटे है..
ये दुनिया बड़ी झाम है..

तुम खोजते हो उसको जमी की गर्त में...
और मै हरबार सोचती हूँ कि
तेरी धडकनों में राम है...

Thursday, September 2, 2010

बहुत साल पहले एक कविता लिखी थी..शायद ७-८ साल पहले.. तब मै 8th कक्षा में थी ..आज बड़ी मुश्किल से पाया है उसे... तो सोचा की उसे आप तक पहुंचाऊँ.. शीर्षक रखा था- बदनाम बस्ती...

बाबूजी ये हमारी अँधेरी गुमनाम बस्ती है..
दर्द- गम तो नहीं पर आबरू सस्ती है..


संग रंगीन ख्वाब नहीं, तल्ख़ हकीकत है..
दो जून रोटी और कपडे भी गनीमत हैं..
नसीब अँधेरा,जिंदगी दुखों का डेरा है..
मानो ब्रह्मा ने भी हमें अनगढ़ ही उकेरा है..
हरेक पल हमारा बदनसीबी का बसेरा है..
दिलो दिमाग हरओर छाया घनघोर अँधेरा है..


रंज गम की ही बस यहाँ पर गश्ती है..
बाबूजी, ये हमारी चोटिल, बेजान बस्ती है..!!


मानते हैं कि जीकर भी कुछ फायदा है नहीं
जिल्लत-ऐ-जर्द जिंदगी का साया हटेगा नहीं
अच्छा भैय्या! जियो तुम्ही हमारे रचित महल में
बेनाम लाशों पे हमारी चलो खूब मचल के..
जीके या मरके देंगे बस तेरे ही ख्वाबों को जमीं
तब भी कसम है इन आँखों को, आई जो नमी..!!


मान भी लो कि हमीं तुम्हारे सुखों कि कश्ती हैं
बाबूजी! फिर भी लगती तुम्हे ये अनजान बस्ती है..?

पूछते हो तो चलो एक जाना राज बताऊँ.
हाल इस बदनसीब चमन का तुम्हे भी सुनाऊँ
सभ्य तो तुम बड़े हो पर सभ्यता हमरी लूटकर..
मर्यादा अपनी निभाते हो मलीन गात हमरी चूसकर
छोड़ो भी अगर जमीर खुद तुम्हारा ही शर्मसार है
आ जाना जब जी करे, खुला ये बाजार है..


हरवक्त सौगात तुम्हे मस्ती ही मस्ती है..
जी हाँ बाबूजी! ये बड़ी बदनाम बस्ती है.

 दस्तूर-ऐ-दुनिया खूब समझ लिया हमने
जीतता है वही जमी को खूब मसला जिसने..
पर याद इतना रखो बस बिसारो नहीं..
बिना जमी के ज़माने में भी है लौ नहीं
हरपाल एक दोराहे पे हम हैं खड़े
बंद आँखों से नहीं माप सकोगे हमें


बहार तो नहीं बरक्स खिजां कि आश्वस्ति है..
बाबूजी! ये तो हमारी अनाम बस्ती है


लेकिन बस अब और न लो परीक्षा हमारी
तुम्हारे लिए अबतक अपनी हर इच्छा है मरी
पर बहुत सहा हमने, अब तुम्हारी है बारी
कंही हो न जाय ये बदनसीबी तुमपर भी तारी
बस! बंद करो ये जुल्मों सितम ढाने अब..
पलट जाये बाज़ी कोई क्या जाने कब....


जरुरत और जिद में हमारी तुम्हारी जब-जब ठनती है
कह देते हो बाबूजी! ये तो बड़ी शैतान बस्ती है..!!


बाबूजी ये वही बेजान, अनजान,बदनाम, अनाम,शैतान बस्ती है..!!

Friday, August 6, 2010

जब हवा कतरा कर बगल से निकल जाना चाहे...
धुप भी अपने पहलु में सिमटकर दामन चुराना चाहे...
जमी संग तो चले पर नजाकत दिखाकर...
आसमा बादलों के सहारे अपना रूप छिपाना चाहे...
सितम दिल ये करे
जब संगदिल मेरे अहसासों से भी किनारा चाहे..


इश्क की कलियाँ इतनी कच्ची...
और कसमों में इतना फरेब किसने डाला खुदा...?
राहे जन्नत गर मुकद्दर नहीं तो सपनों में जान ही क्यूँ दिया..?



मोहब्बत जब दरिया बनकर उमड़ती है तो
इश्क की रस्मे जवान होती हैं...
समंदर इस रंग से निहाल अपने किनारों पे ही क्यूँ गरजता है हरवक्त...
बाखुदा दोष गोया बेवफाई न होकर वक़्त की बेरहमी हो...
वो जो बेजार हैं हमसे ..कह क्यूँ नहीं देते.


एहसास जब कांटे बन जाएँ
और ख्यालों से भी चुभन होने लगे..
ऐ रब!
कोई तो राह होगी जो बंजर में भी प्यार के बीज बो दे..
तुम बस हिम्मत दे देना..
मै सींच लूंगी आँखों के कतरे से भी अपना जन्नत!!!!

Thursday, July 15, 2010

बहुत लिखे हैं बेवफाई के नज्मे , कोई मोहब्बत की बेजारी का भी तो सबब पूछो...
शायरों अब खंजर में वो बात नहीं रही, दीवानों से कातिल नश्तर की चुभन पूछो...

Tuesday, April 20, 2010

आज का राज...
कभी जान  पायेगा  हमारा  समाज ?
तलवे के नीचे चिटक रहा है छोटा कंकड़
आपको लगता है कि
जूतों ने सुनी भी होगी आवाज?
और अगर जूते सुन भी लें तो क्या
लोकतंत्र की तंत्रिकातंत्र भेजना चाहेगी
सर तक वह संवाद
सर पर सज रहा है जो ताज
उसके कुछ खास
निजी
एकदम वैयक्तिक भी तो होंगे साज़
जो बजा रहे होंगे कानों में कोई खास मधुर राग
तो ऐसे में क्या हो गया भला गर
कुछ कंकडों पे नाहक ही गिर गयी ग़ाज़...


हम दुखान्त्वादी
एकदम निरे मुर्ख है जो शायद समझ नहीं पा रहे कि
भूलकर सारे इतिहास
आज फिर से करना चाहिए हमें
मानविकी तंत्र पर विश्वास और
न्याय पर नाज़
कि
रुचिरा और जेसिका  ने
अपने खून से न्याय की धार पैनी कर
बचा दी है जनतंत्र कि लाज .......

Wednesday, January 13, 2010

हवा मुठी में फड़फड़ाने लगी
साँसों ने उगल दिए फलसफे सब
आसमान मेरी चादर से भागा निकल के
दीवारों के बोझ हो गए है हलके...
मेरी छत ने अपना नया ठिकाना जो ढूंढ़ लिया है
हिम्मत को बुन रही हूँ हकीकत के ऊन से
पैबंद लगाने को थोडा उजाला चाहिए
मै रातों में जुगनुओं को पकड़ खेल लेती हूँ भोर होने तक
सर्द रातों की बारिश सा सर्द कुछ टूटता जा रहा भीतर
चुपचाप
बेआवाज सा ...
ताश के पत्ते-
बेगम और गुलाम
भींग हुए भी रंगीन से है...
हाथों के कटोरे में थोड़ी सी रौशनी छिप के
आई मेरे दर तक
दिए को टिमटिमाते देखकर
कूद गयी वो भी चारदीवारी से बाहर..
बित्ते भर जमीन पे कड़ी हूँ..
मौत को फुसलाकर ..
चार गज जमी पाना आसन कब था-



तनहाई ने मुझे जकड के सांकल चढ़ा दिया
रस्ते पे गिरी चवन्नी जैसे इंतिजार करती है
किसी स्कूली बच्चे का

Thursday, October 15, 2009

खता खुशख्वाबी की थी कि आँखें बंद हो गयी थी...
नही तो इतना आसान भी नहीं था मात खा जाना...

सब अपनी-अपनी दुनिया में चिटकनी चढाए बैठे हैं...
तूफ़ान को ही आना पड़ा फ़र्ज़ उसके दूरियां मिटाना....

खुशियाँ तो भूल गयी है दिलों को मिलाने का हुनर...
ग़मों के जिम्मे आ गया है जिंदगियों को मिलाना...

मंजिल अबकी लाजवाब तय की है इंसानी शय ने...
सबकुछ बस में होगा बस इंसानियत को है भुलाना...

दिल दिमाग रूह सब अपनी जगह हैं अबतक, हद है...
विज्ञान के निकम्मेपन की मिसाल है ये तमाम जमाना...

एक छत बनाई है दूर आसमान से लगाकर हसीं बहुत ...
कमी एक रही गयी है, भूल गए नीचे की सीढियाँ बनाना...

शेर हिरन को खा गया और भेंडिया भेड़ को सरे बाज़ार...
लोकतंत्र की कक्षा में नियम है सबको एक साथ बैठाना...

Friday, October 9, 2009

कसक ....

टूटते कांच से पुछो क्या हकीकत है ज़माने की ...
शबनम को क्या हक है नए ख्वाहिशें जगाने की ....

खिजां ने रुखसारों की सुर्खी चुराई है कुछ यूँ ...
और हिम्मत कहाँ आईना देख मुस्कुराने की ....

तेरे वजूद में आसरा पाने की जद्दोजहद है ...
अब तमन्ना कहाँ आसमान जमी पे लाने की ...

रिन्दों ने मयखाने में सिखाए हैं जो तजुर्बे ...
बाजार में साकी को बेकरारी है आजमाने की ...

सितम ज़माने ने दामन में संजोये इतने कि ...
कसक में जिन्दा हो उठी कशिश मेरे तराने की ...

दर्द -ऐ -दिल हर्फ़ के मोहताज नहीं होते ...
कायनात ने क़यामत को फ़िर जहमत की है बताने की ...

Thursday, September 10, 2009

धुएं का रंग स्याह क्यूँ ....
है राख में इतनी आग क्यूँ ....

अब तक तो चाँद तन्हां था .....
इस बात पर इतना बवाल क्यूँ ....

गर खुश है जमी आसमां संग किसी अनदेखे क्षितिज पर .....
गर बादलों ने बहका दिए हैं बूंदों के कदम जमी पर.....

हवा के रुख ने जो मोड़ डाले है नसीब कायनात के ....
कलियों ने तोड़ डाले है बंधन सभी जमात के ....

तो जिंदगी ने अपने तेवर कम तो नहीं कर दिए....
आफ़ताब ने परछाईयों के रुख तो नहीं मोड़ लिए....

न बदला है नसीब अबतक उन परवानों का....
शमां कुरेदती है ज़ख्म हर दीवानों का....

हम इतने नादां तो नहीं कि
चाँदनी को रोक लें ...

और चाँद जब मांगे हिसाब ...
तो जिंदगी को छोड़ दें....!!!!!